फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जनपद में 28 फरवरी तक धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने लागू की धारा-163

Tue, 20 Jan 2026 12:54 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

धारा-163 के तहत कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान अथवा किसी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक अथवा जरूरी सेवा संबंधी प्रतिष्ठानों के आसपास हड़ताल, धरना, घेराव और नारेबाजी नहीं करेगा। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में 28 फरवरी तक धारा-163 लागू रहेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि विगत वर्षों की तरह गणतंत्र दिवस, वसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शब-ए-बरात और महाशिवरात्रि आदि स्थानीय पर्व और सामयिक एवं प्रतियोगी परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इन मौकों पर स्वार्थी तत्वों द्वारा अनुचित लाभ के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियां की जा सकती हैं, जिससे शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। निर्देश दिए कि धारा-163 के तहत कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान अथवा किसी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक अथवा जरूरी सेवा संबंधी प्रतिष्ठानों के आसपास हड़ताल, धरना, घेराव और नारेबाजी नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें