फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मोबाइल एप और पोर्टल के जरिये होगी जनगणना, तीन मास्टर ट्रेनर और 72 फील्ड ट्रेनर करेंगे कार्य

Tue, 20 Jan 2026 12:34 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीकी के उपयोग के लिए सजग रहने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मोबाइल एप से होगी जनगणना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने बताया कि यह कार्य पूरी तरह मोबाइल एप और पोर्टल के जरिये संपन्न किया जाएगा। तीन मास्टर ट्रेनर और 72 फील्ड ट्रेनर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीकी के उपयोग के लिए सजग रहने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनगणना का पहले चरण का काम 22 मई से 20 जून के मध्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य के लिए तैनात मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची को अनिवार्य रूप से पहले से ही डिजिटलाइजेशन करें। ताकि जनगणना के सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना पदाधिकारियों के डाटाबेस को अपलोड करने की प्रक्रिया त्वरित हो सके। जनगणना कार्य निदेशालय की टीम के मंडल प्रभारी मनोज कुमार मौर्य और सह जिला प्रभारी पूजा पाल ने जनगणना-2027 विषय पर प्रस्तुति दी। इस दौरान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें