फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: क्षेत्रीय कारीगरों के उत्पाद सीधे पहुंचेंगे यात्रियों तक, रेलवे 31 स्टेशनों पर लगवाएगा स्टॉल

Wed, 10 Sep 2025 04:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

इस योजना का उद्देश्य क्षेत्रीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अपना उत्पाद सीधे यात्रियों तक पहुंचाने का अवसर देना है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्टेशन-एक उत्पाद (ओएसओपी) योजना के तहत झांसी मंडल के 31 स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विक्रय के लिए स्टाल व ट्राली की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्रीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अपना उत्पाद सीधे यात्रियों तक पहुंचाने का अवसर देना है। रेलवे की ओर से स्टेशन पर स्टाल या फिर ट्राली उपलब्ध कराई जाएगी। स्टाल पर हस्तशिल्प, हथकरघा, परंपरागत परिधान, कृषि उत्पाद, खिलौने, लकड़ी या मिट्टी की वस्तुएं, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ आदि बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा 

झांसी, ग्वालियर, दतिया, डबरा, मुरैना, भिंड, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, चित्रकूट धाम कर्वी, उरई, पुखरायां, मऊरानीपुर, बांदा, ललितपुर, टीकमगढ़, बिरलानगर, भरवासुमेरपुर, खरगापुर, सरकनपुर, बबीना, अत्तर्रा, कालपी, ओरछा, बरुआसागर, तालबेहट, शनिचरा, एट, ईशानगर, हरपालपुर और घाटमपुर स्टेशन पर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें