निगम दस्ता मंडी रोड पर कैलाश रेजीडेंसी के पास नाले के ऊपर बने एक चेक पोस्ट को हटाने पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मी इसके लिए राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही।
झांसी में नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते से शनिवार को पुलिसकर्मी ही उलझ गए। निगम दस्ता मंडी रोड पर कैलाश रेजीडेंसी के पास नाले के ऊपर बने एक चेक पोस्ट को हटाने पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मी इसके लिए राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
इसी बीच जेसीबी कोतवाली ले जाई गई। बाद में नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद पुलिसकर्मियों ने जेसीबी छोड़ा। वहीं, पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से आसपास के मुहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि नाले के ऊपर अतिक्रमण होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे उनके यहां जल भराव हो रहा है।