फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस ने मांगा पूर्व विधायक के करीबी का रिमांड, लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए दो दिन मांगे

Wed, 24 Dec 2025 09:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डकैती और रंगदारी के मामले में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव (मामा) की दो दिन की रिमांड पुलिस ने मांगी है।
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डकैती और रंगदारी के मामले में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव (मामा) की दो दिन की रिमांड पुलिस ने मांगी है। विशेष न्यायाधीश (एमपीएमएलए) जितेंद्र यादव की अदालत में अर्जी लगाकर मांग की गई है कि अभियुक्त से लूटी गई धनराशि को बरामद करने के लिए दो दिन का वक्त दिया जाए।
विज्ञापन


दो नवंबर को मोंठ थाने में प्रेम पालीवाल निवासी भुजौन ने तहरीर दी थी कि उनसे 32 हजार रुपये लूट लिए गए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में मोंठ थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिछले हफ्ते दीपनारायण और अनिल ने सरेंडर किया था। मंगलवार को मोंठ थाना पुलिस के विवेचक ने राशि की बरामदगी और अन्य पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें