फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सनफ्रान अशोक सिटी में घुसे चोरों का पुलिस को मिला सुराग, कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों के होने की आशंका

Thu, 09 Jul 2026 12:55 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ बदमाशों की शिनाख्त की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सनफ्रान अशोक सिटी में सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज, कॉलोनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनफ्रान अशोक सिटी में रविवार देर-रात घुसे बदमाशों का पुलिस को सुराग लगा है। सीसीटीवी एवं मोबाइल टॉवर की मदद से उसके हाथ में मजबूत सुराग आया है। अब उन बदमाशों की पुलिस को लोकेशन की तलाश है। पुलिस को भी इनके कच्छा-बनियान गिरोह से जुड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन


रविवार देर-रात पांच अज्ञात बदमाश इस पॉश कॉलोनी में घुसे थे। एच ब्लॉक में चोरों को देख गार्ड ने अन्य ब्लॉक के गार्डों को अलर्ट कर दिया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच कई। पदाधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने हाथ में गुलेल ले रखी थी। कुत्तों को गुलेल से निशाना बना रहे थे, ताकि वह भौंक न सके। पुलिस के आने पर संदिग्ध युवक एच ब्लॉक से भागकर डी-138 के पास टूटी हुई बाउंड्री के रास्ते अंदर घुसे और एम ब्लॉक की ओर चले गए। यहां से टूटी हुई बाउंड्री से कूदकर निकल भागे। कॉलोनी अध्यक्ष विनय उपाध्याय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस उनको तलाश रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ बदमाशों की शिनाख्त की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें