फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पीएम सूर्यघर... उपभोक्ताओं को मिली बिल भरने से मुक्ति, जनपद में 8708 घरों में लग चुके सोलर प्लांट

Thu, 15 Jan 2026 08:42 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

योजना में एक किलोवाट पर 45 हजार, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपये और तीन से दस किलोवाट के प्लांट की स्थापना के लागत मूल्य पर एक लाख आठ हजार रुपये का अनुदान मिलता है।
विज्ञापन
सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को बिल भरने से मुक्ति दिला रही है। अब तक 8708 उपभोक्ता अपने घरों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करा चुके हैं। यानी उन्हें घरेलू कार्यों के लिए न के बराबर बिल देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत जिले को मार्च 2026 तक 4407 प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था लेकिन अब तक 8708 लाभार्थियों के घर सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। योजना में एक किलोवाट पर 45 हजार, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपये और तीन से दस किलोवाट के प्लांट की स्थापना के लागत मूल्य पर एक लाख आठ हजार रुपये का अनुदान मिलता है। एक किलोवाट के प्लांट से लगभग 150 यूनिट बिजली प्रतिमाह तैयार होती है।

शहर के बड़ागांव गेट बाहर के रहने वाले सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना से उन्होंने अपने घर पर सोलर प्लांट लगवाया है। सब्सिडी की राशि भी मिल चुकी है और बिजली बिल के बोझ से भी मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन


यूपीनेडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी जीपी अनुरागी ने बताया कि इस इस योजना के अंतर्गत छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए उपभोक्ता को सब्सिडी दी जाती है। अभी तक झांसी जनपद में 8708 घरों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें