फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीयू के इंडोर स्टेडियम की प्लाई जगह-जगह उखड़ी, खिलाड़ियों को अभ्यास करने में हो रही परेशानी

Sun, 09 Aug 2026 11:43 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

स्टेडियम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। फर्श के क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्टेडियम में क्षतिग्रस्त फर्श। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के करीब दो दशक पुराने इंडोर स्टेडियम की बदहाल होती व्यवस्था अब खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बनने लगी है। इंडोर स्टेडियम की प्लाई जगह-जगह उखड़ गई है। फर्श के क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के साथ ही आसपास के खिलाड़ी भी यहां बैडमिंटन का अभ्यास करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का इनडोर स्टेडियम शहर के प्रमुख इनडोर खेल स्थलों में शामिल है। यहां बैडमिंटन कोर्ट के साथ टेबल टेनिस, वॉलीबाल और बास्केटबॉल की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय खुद इस इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की क्षमता का उल्लेख करता है।

इनका यह है कहना
मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। इंडोर स्टेडियम की प्लाई को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।- राजीव बबेले, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें