संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में तीन दिवसीय आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इसमें झांसी की आराध्या, शारदा और पावनी ने दमखम दिखाया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 मंडलों के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 30-33 किलोग्राम भार में प्रयागराज की नंदनी कुमारी प्रथम और गोरखपुर की प्रिया सिंह द्वितीय रही। तृतीय स्थान पर मेरठ एवं झांसी की आराध्या सिंह तथा शारदा शाहू रहीं। 33-35 किलाेग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की आकांक्षा प्रथम, सहारनपुर की जीविका ने द्वितीय एवं कनिष्का सैनी, प्रधी कुमार प्रयागराज बनारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35-37 किलाेग्राम भार वर्ग में मेरठ की सिमरात यादव प्रथम, बनारस के रूजदा जावेद द्वितीय, तृतीय स्थान पर जिया सहारनपुर रहीं। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की तेजस्वनी गुप्ता प्रथम, द्वितीय झांसी की निशि शाहू और मेरठ की नेहा कुनार रहीं। 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की खुशी तिवारी प्रथम, बनारस की कीर्ति कौर द्वितीय, तृतीय मेरठ की माही बैसला रहीं। 55-58 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की दिव्यांशी प्रथम, द्वितीय मेरठ की छवि, तृतीय प्रयागराज की अनवेश मिश्रा और झांसी की पावनी शर्मा रहीं।
61-64 किलोग्राम भार में मेरठ की पलक तिवारी प्रथम, द्वितीय कानपुर की मानवी रहीं। 64-67 किलोग्राम भार में मेरठ की गरिमा गोस्वामी प्रथम, द्वितीय प्रयागराज प्रभा श्रीवास्तव और तृतीय कानपुर की खुशी रहीं। 67-70 भार में मेरठ की इस्पा मेहता प्रथम, द्वितीय बनारस की एंगिल यादव रहीं। 70 किलोग्राम भार में मेरठ की सारिया प्रथम तो कानपुर की सिमरन द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सोमप्रकाश शर्मा, रोविन सिंह, गौरव ठाकुर, पंकज शर्मा, पवन कुमार, अल्पना शर्मा, विपिन कुमार, नाजिन, वर्षा रानी, रिक्की शर्मा आदि थे।