बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग की ओर से विश्व फिजियोथैरेपी दिवस (8 सितम्बर) के अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
फिजियोथैरेपी विभागाध्यक्ष के अनुसार इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिजियोथैरेपी के महत्व और इसके दैनिक जीवन में उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान जीवनशैली और कार्य प्रणाली के चलते लोगों में बढ़ रही बीमारियों व कठिनाइयों जैसे गर्दन व कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, लकवा, मांसपेशियों में दर्द व अकड़न, खेल-कूद के दौरान लगने वाली चोटें और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं के निदान एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शिविर में विभाग के विशेषज्ञ शिक्षक और छात्र मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से व्यापक रूप से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।