वायरल हो रही वोटर लिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का नाम आने से स्थानीय लोगों में चर्चा
वायरल सूची में नाम देखते ही कई लोगों की पहली प्रतिक्रिया थी, क्या ये वही अमिताभ हैं जिनके पिता हरिवंश राय बच्चन थे। हालांकि कई लोगों को असलियत का पता चलते ही काैतूहल पलभर में खत्म हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी हमनाम व्यक्ति का नाम रहा होगा। वहीं, बुजुर्गों का कहना है कि पुराने समय में इस तरह के नाम रखना आम बात थी, लेकिन पिता के नाम के चलते यह सूची और भी दिलचस्प हो गई। फिलहाल, पुरानी मतदाता सूची में अमिताभ के नाम आने से स्थानीय लोगों में चर्चा छिड़ी हुई है।
वर्ष 2003 में ही अमिताभ को बीयू से मिली थी मानद उपाधि
सिने स्टार अमिताभ बच्चन को बीयू से 17 फरवरी 2003 को डीलिट की मानद उपाधि दी गई थी। तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री एवं कुलपति रहे प्रो. रमेश चंद्र की मौजूदगी में अमिताभ बच्चन को यह उपाधि दी गई थी। अमिताभ झांसी आकर बहुत उत्साहित दिखे थे।