फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे हॉस्पिटल में हॉर्स रेसिंग से मरीजों में दहशत, एक्स पर वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग

Sun, 31 Aug 2025 11:04 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एक्स पर वीडियो शेयर कर रोहित नाम के शख्स ने कार्रवाई की मांग की है। लेकिन एक्स पर जो रेलवे प्रशासन का जवाब आया है वह चौकाने वाला है।
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में घोड़े - फोटो : वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे अस्पताल में दो घोड़ों के भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं घोड़ों को देख मरीजों में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने-अपने दरवाजे बंद कर लिए। वीडियो दो दिन पहले 29 अगस्त का बताया जा रहा है। अस्पताल में किसी मरीज के परिजन ने इसका वीडियो बना लिया है। वीडियो में यही भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वार्ड में घोड़े घूम रहे हैं। किसी को भी हानि पहुंचा सकते हैं। रेलवे अस्पताल का यह हाल है। यह रेलवे अस्पताल कम पशु अस्पताल ज्यादा दिख रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


इस वीडियो को एक्स पर भी शेयर किया गया और इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। एक्स पर रोहित नाम के शख्स ने लिखा है कृपया करके हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट  इस पर कड़े एक्शन लें, क्योंकि अस्पताल में गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु, बच्चे, बूढ़े, और कर्मचारी नियमित आवागमन कर रहे हैं, ये आवारा पशु किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे जान-माल की हानि हो सकती है यह प्रशासन की बहुत ही निंदनीय देख-रेख है। लेकिन इस मामले में एक्स पर ही रेलवे प्रशासन का बड़ा ही अजीबोगरीब बयान आया है लिखा है कि मंडल चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था हेतु फाइल प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही कैटल कैचर हेतु रेलिंग लगाई जाने का प्रस्ताव प्रेषित है।
विज्ञापन


इस मामले में जब रेलवे पीआरओ मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया ऐसी घटना दोबारा ना हो ध्यान रखा जाएगा, व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएगी।

देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें