फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्टेशन पर उमड़े यात्री, कोच में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

Mon, 02 Mar 2026 11:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की रविवार को प्लेटफार्म पर भीड़ रही। अधिकांश ट्रेनों के जनरल कोच ठसाठस भरे होने के कारण सीट नहीं मिली, तो कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की रविवार को प्लेटफार्म पर भीड़ रही। अधिकांश ट्रेनों के जनरल कोच ठसाठस भरे होने के कारण सीट नहीं मिली, तो कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही। बस स्टैंड पर भी उरई, कानपुर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


लोगों का घर लौटना शुरू हो गया है। दोपहर में प्लेटफार्म पर बरौनी मेल के आते ही यात्रियों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। आरपीएफ व जीआरपी कर्मी यात्रियों को कोच में चढ़ाने में लगे रहे। साबरमती एक्सप्रेस व कुशीनगर के अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट नहीं मिली। इधर, बस स्टैंड पर झांसी-लखनऊ रूट की गाड़ियाें में भीड़ रही। प्राइवेट के अलावा रोडवेज बसों के हर आधे घंटे में संचालन के कारण यात्रियों को राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें