बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया है। लेकिन देख-रेख के अभाव में यात्री प्रतीक्षालय में ताला डला हुआ है।
बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय का ताला बंद है। आस-पास गंदगी के कारण यात्रियों का निकलना दूभर बना हुआ है। हालत यह है कि यात्री शेड के को लोगों ने अवैध वाहन पार्किंग स्थल के रूप में तब्दील कर दिया है। बस स्टैंड के पीछे यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया है। साथ ही यात्री शेड को लेकर टिनशेड भी डलवाया है। लेकिन देख-रेख के अभाव में यात्री प्रतीक्षालय में ताला डला हुआ है। जबकि यात्री शेड को लोगों ने अवैध पार्किंग स्थल बना लिया है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वहीं नियमित सफाई न होने के कारण आस-पास गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
रोडवेज के डिपो प्रभारी प्रतीक सोनी ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय नगर निगम की ओर से बनवाया गया है। वह ताला बंद होने पर इस संबंध में नगर निगम से वार्ता करेंगे। वहीं अपर नगर आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि बस स्टैंड पर नगर निगम का कोई यात्री प्रतीक्षालय नहीं है, जिसका ताला बंद हो।