फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री के सीने में उठा तेज दर्द, रेलवे डाॅक्टर ने मेडिकल किया रेफर

Mon, 09 Feb 2026 09:04 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यात्री आगरा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अचानक उसे सीने में दर्द होने लगा। आरपीएफ ने एंबुलेंस में यात्री को ले जाकर मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेटफार्म पर रविवार ट्रेन का इंतजार कर रहे 49वर्षीय यात्री के सीने में दर्द होने तड़फ उठा। किसी प्रकार डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचकर उसने शिकायत की। डिप्टी एसएस ने रेलवे डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने यात्री को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। आरपीएफ ने यात्री को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन



आगरा के जवाहरपुरम शाहंगज निवासी रवि शंकर भारद्वाज प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठे थे। वह आगरा के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक रवि शंकर के सीने में तेज दर्द उठने से वह बेचैन हो उठे। यात्रियों की मदद से वह किसी प्रकार डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी जानकारी दी। डिप्टी एसएस ने रेलवे अस्पताल सूचना दी। सूचना पर डॉक्टर विकास भारती मौके पर पहुंचे व प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। डिप्टी एसएस ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने एंबुलेंस में यात्री को ले जाकर मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। जहां यात्री का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें