फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मकान के अंदर फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, परिजन नहीं बता सके वजह

Mon, 09 Feb 2026 08:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों ने बताया कि अनीस कुछ समय से उदास चल रहा था, पूछने पर वजह भी नहीं बताई। उसकी पत्नी ननद के घर गई थी लौटकर आई तो अनीस को दुपट्टे से झूलता देख चीख उठी।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिया नंबर नौ में युवक का शव मकान के अंदर फंदे से लटका मिला। ननद के घर से लौटी पत्नी ने जब पति को फंदे पर झूलता देखा तो चीख उठी। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन



प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ स्थित छोटी मस्जिद के पास रहने वाले अनीस अहमद (37) की शादी करीब चार साल पहले परवीन बानो के साथ हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मो. अकील ने बताया कि उसका भाई अनीस उदास चल रहा था। वह पिछले सप्ताह से ऑटो चलाने भी नहीं जा रहा था। कई बार उससे कारण पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अकील ने बताया कि उसकी बहन शाहीन बानो पड़ोस के मोहल्ले में रहती है। कुछ दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। भाभी परवीन बानो और छोटी बहन शनिवार को बहन को देखने गई थी। अनीस मकान के ऊपर बने कमरे में अकेला था। जबकि माता-पिता नीचे वाले कमरे में थे। रात को भाभी ननद के घर से लौटकर आई तो अनीस को दुपट्टे से झूलता देख चीख उठी। आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए और भाई को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। अनीस की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।


पुलिया नंबर नौ में ऑटो चालक ने आत्महत्या कर ली। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।तुलसीराम पांडेय, थाना प्रभारी, प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें