फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री से लूटपाट, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन फरार

Fri, 25 Sep 2026 11:51 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

यात्री का कहना है कि वह दोस्त के साथ स्टेशन के बाहर खाना खाने जा रहा था इसी दौरान चार स्कूटी सवार बदमाश आए मारपीट करते हुए रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए।
विज्ञापन
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक जाने के लिए स्टेशन पर दोस्त के साथ उतरे यात्री के साथ 23 सितंबर को मारपीट कर लूटपाट की घटना हो गई। यात्री स्टेशन के बाहर खाना खाने जा रहे थे। यात्री का आरोप है कि चार स्कूटी सवार बदमाशों ने मारपीट कर रुपये और मोबाइल फोन छीने। शोर मचाने पर लोगों की मदद से घटना में एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


महाराज गंज के मेधौली खुर्द थाना निचौल निवासी हेमंत कुमार ने नवाबाद थाना पुलिस से शिकायत की है। वह अपने दोस्त सोहेल के साथ कर्नाटक जाने के लिए ट्रेन से जा रहा था। ट्रेन बदलने के लिए वे झांसी स्टेशन पर उतरे थे। ट्रेन रात करीब 01:00 बजे के आसपास थी। इसलिए वे खाना खाने स्टेशन के बाहर रोड पर पानी की टंकी के पास जा रहे थे। तभी रात नौ बजे चार व्यक्ति एक स्कूटी से आए। उन्होंने हेमंत से एक हजार रुपये और मोबाइल फोन छीने। उसके दोस्त सोहेल से भी दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटे गए।


आरोपी की पहचान और फरार साथी
लूटपाट के बाद पीड़ितों के चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने दौड़े। यह देख तीन बदमाश भागने में सफल रहे। लेकिन एक व्यक्ति को लोगों ने मारपीट कर मौके पर ही पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम अफसर बताया। वह पुलिया नंबर नौ, थाना प्रेमनगर का निवासी है। उसने भागे हुए साथियों के नाम भी बताए। इनमें अन्नू उर्फ समीम निवासी पुलिया नंबर नौ प्रेमनगर शामिल है। मोहम्मद सुल्तान निवासी अली गोल खिड़की थाना कोतवाली भी फरार है। तीसरा व्यक्ति समीम का दोस्त था, जिसका नाम अज्ञात है।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई
पीड़ित हेमंत कुमार अन्य लोगों की मदद से पकड़े गए आरोपी को नवाबाद थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी अफसर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार बदमाशों ने यात्री से मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीन लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें