फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रहस्यमयी आग से दहशत, तीन दिन में बीस से ज्यादा बार हो चुकी घटना, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

Fri, 03 Jul 2026 01:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मऊरानीपुर क्षेत्र में एक ही शख्स के दो घरों में अपने आप आग लगने की घटना से पीड़ित परिवार सहित पड़ोसियों में खौफ है। तीन दिन में कई बार आगजनी की घटना घट चुकी है।
विज्ञापन
घर के अंदर रखे सामान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मेढ़की गांव निवासी रोहित सेन के मुताबिक उसके घर में रहस्यमय तरीके से अपने आप आग लग रही है। पीड़ित के अनुसार उसके दो मकान हैं और दोनों में तीन दिनों में बीस से ज्यादा बार आगजनी की घटनाएं घट चुकी हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के बाहर खड़े स्थानीय लोग व पुलिस। - फोटो : संवाद
रोहित सेन ने बताया कि उसके दो मकान है एक पक्का और दूसरा खपरैल मकान है। दोनों ही घर के अंदर रखे सामान में अचानक आग लग जाती है। एक बंद बक्से के अंदर भी आग लगने से उसके अंदर रखे पैसे व सामान जल खाक हो गया। जिससे वह लोग घबरा गए। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण पीड़ित परिवार भयभीत है। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रहस्यमयी आग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के साथ-साथ सबसे ज्यादा उसके पड़ोसी भी खौफ है। पीड़ित का कहना है घटना से पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस मौके पर भी आई थी। जानकारी लगते ही मऊरानीपुर प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है।


आगजनी का वीडियो एवं घटना की जानकारी देता पीड़ित रोहित सेन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें