फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप निकलने की सूचना से मची खलबली, रेलवे स्टॉफ समेत आरपीएफ ने खंगाला कोच

Sat, 27 Jun 2026 10:09 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आरपीएफ समेत रेलवे स्टॉफ ने कोच को खंगाला लेकिन, सांप नहीं मिला। रेलवे ने कोच की गहन छानबीन के बाद गाड़ी को रवाना कराया।
विज्ञापन
कोच में सांप खोजते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में डस्टबिन के पास सांप होने की सूचना से खलबली मच गई। तुरंत आरपीएफ समेत रेलवे स्टॉफ पहुंच गया। आरपीएफ दस्ते ने कोच को खंगाला लेकिन, सांप नहीं मिला। रेलवे ने कोच की गहन छानबीन के बाद गाड़ी को रवाना कराया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस (12616) के एसी कोच नंबर बी-3 के शौचालय के पास डस्टबिन पर सांप दिखाई देने की सूचना मिली। शुक्रवार रात करीब 11 बजे गाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। तभी ऑन ड्यूटी डिप्टी एसएस वाणिज्य के साथ सीएण्डडब्ल्यू स्टॉफ आरपीएफ के साथ कोच में पहुंचे। जहां सभी ने मिलकर शौचालय के पास बने वॉशबेशिन व डस्टबिन के पास जांच की, लेकिन मौके पर कोई सांप नहीं मिला। फोर्स ने शिकायतकर्ता से भी संपर्क किया, लेकिन फोन बंद होने पर यात्रियों से जानकारी ली गई, लेकिन यात्रियों द्वारा अनविज्ञता जताने पर रेलवे ने जांच कर गाड़ी को निर्धारित समय पर रवाना कराया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत निस्तारण के लिए गाड़ी की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन


सांप को खोजते रेल कर्मचारी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें