फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रेल कारखाने में सिलिंडर फटने से अफरातफरी, कर्मचारी हुआ घायल

Fri, 28 Jan 2022 11:27 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

धमाके की आवाज सुनकर कारखाने में काम कर रहे सभी कर्मचारी घटनास्थल की ओर भागे, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
झांसी रेलवे कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल कारखाने की वेल्डिंग शॉप में शुक्रवार की सुबह तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारी रामरतन घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर कारखाने में काम कर रहे सभी कर्मचारी घटनास्थल की ओर भागे, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल कर्मचारी को रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया गया,जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

रेल कारखाने में एक ही दिन में दूसरा हादसा, सीढ़ी से गिरकर कर्मचारी हुआ घायल

रेल कारखाने में शुक्रवार सुबह धमाके के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया था, जिसकी चपेट में आने से कर्मचारी रामरतन घायल हो गया था, जिसका इलाज रेलवे अस्पताल में जारी है। इसके दो घंटे बाद पेंटिंग वर्कशॉप में भी हादसा हो गया। यहां लकड़ी की सीढ़ी पर खड़ा कर्मचारी घनश्याम श्रीवास गिर गया, जिससे वो घायल हो गया। कर्मचारी को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेलवे अस्पताल से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एक ही दिन में दो हादसे होने से कर्मचारी परेशान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें