फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू के अंदर बाहरी तत्वों ने छात्रों से की मारपीट: चीफ प्रॉक्टर ने कराए सभी गेट बंद, फिर भी नहीं पकड़ पाये

Thu, 11 Sep 2025 11:49 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सूचना पर चीफ प्रॉक्टर ने बाहरी युवकों को पकड़ने के लिए कॉलेज के सभी गेट बंद करा दिए और सिक्योरिटी गार्डों को निर्देश दिया कोई भी भागने न पाये।
विज्ञापन
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विवि के कृषि विभाग के सामने बुधवार दोपहर बाहरी तत्वों ने छात्रों से जमकर मारपीट कर दी। इसमें दो छात्र घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर ने विवि के सभी गेट बंद कराकर पहरा लगा दिया। इसके बावजूद, मारपीट करने वाले युवक भाग निकले।
विज्ञापन


बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ बाहरी युवक कृषि विभाग के पास पहुंचे, जहां रंगबाजी को लेकर दो छात्रों से जमाकर मारपीट कर दी। उन्हें जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा। उनके कपड़े भी फट गए। इसकी सूचना पर चीफ प्रॉक्टर ने बाहरी युवकों को पकड़ने के लिए विवि के सभी गेट बंद करा दिया और सिक्योरिटी गार्डों को किसी को भी बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया। फिर भी बाहरी युवक भाग निकले। चीफ प्रॉक्टर आरके सैनी का कहना है कि बाहरी युवकों के बारे में पता किया जा रहा है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं।

हैरानी कृषि विभाग के बाहर नही लगे सीसीटीवी

बीयू प्रशासन का दावा है कि हर विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मंगलवार को जब कृषि विभाग के बाहर छात्रों की पिटाई गई तब चीफ प्रॉक्टर ने मारपीट करने वालों का पता करने के लिए कैमरों के बारे में जानकारी ली। तब पता चला कि विभाग के बाहर कोई भी कैमरा नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें