फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दीवार गिरने से चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

Mon, 11 Aug 2025 11:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रात्रि में करीब 11:30 बजे मंदिर के बगल की दीवार से गिरने से उनकी चपेट में तीन श्रद्धालु आ गये, जिसमें एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर विकासखंड बंगरा के थाना क्षेत्र उल्दन अंतर्गत ग्राम पंचायत बगरौनी में रविवार रात्रि में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गांव के ही कारस देव मंदिर के बगल में बने मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत एवं दो गंभीर रूप से घायल हो गए है।

विज्ञापन


मंदिर पर चल रहे अनुष्ठान (दरबार) के दौरान रात्रि में करीब 11:30 बजे मंदिर के परिसर के बगल में बने दो मंजिला भवन के ढहने से परिसर में बैठे श्रद्धालुओं के ऊपर अचानक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में तीन लोग आ गए। आनन-फानन ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से तीनों को निकाला गया और मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, गंभीर स्थिति होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया। सुरेश कुमार पुत्र सोनी लाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया एवं गजराज पुत्र जुगल, भगवान दास पुत्र कल्लू अहिरवार की गंभीर स्थिति बनी हुई है। जानकारी लगते ही तहसीलदार मऊरानीपुर एवं प्रभारी निरीक्षक उल्दन दिनेश कुरील व चौकी इंचार्ज बंगरा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें