फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चचेरे भाई के फलदान के दिन युवक का शव लटका मिला, हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत

Thu, 25 Sep 2025 09:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या कर शव फंदे से टांगा गया है। उसके हाथ की अंगुली एवं पांव के अंगूठे में चोट के निशान थे। 
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुआ सागर के निगौना खेरा मोहल्ले निवासी राजकुमार कुशवाहा (30) का शव बुधवार सुबह चाय की दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को उसके चचेरे भाई का फलदान था। फलदान में न जाकर उसने फंदा लगा लिया। उसके सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हुई है। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। उधर, युवक की मौत से परिवार में रोना पिटना मचा है।
विज्ञापन


राजकुमार के परिजनों ने बताया कि बरुआ सागर कस्बे के मंसिल माता मंदिर के पास चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पीछे बने कच्चे कमरे में रहता था। मंगलवार को चचेरे भाई शुभम कुशवाहा का फलदान था। रात करीब आठ बजे राजकुमार के चाचा उसे बुलाने पहुंचे। राजकुमार ने कुछ देर बाद पहुंचने की बात कही। इसके बावजूद वह नहीं गया।

बुधवार सुबह उसका पता लगाने मां लज्जावती दुकान पर पहुंची। अंदर पहुंचते ही राजकुमार का शव फंदे से लटका मिला। यह देख मां लज्जावती चीख पड़ीं। आसपास के लोग जमा हो गए। बरुआ सागर पुलिस भी पहुंची। परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि हत्या कर शव फंदे से टांगा गया है। उसके हाथ की अंगुली एवं पांव के अंगूठे में चोट के निशान थे। दो भाइयों में राजकुमार बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता लालाराम ने करीब 15 साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


वहीं, निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। हत्या संबंधी कोई बात सामने नहीं आई है। युवक नशे का भी आदी था। परिजनों से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें