फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी ओलंपिक 2015 का आगाज आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आठ अगस्त को झांसी ओलंपिक 2015 का आगाज होगा। अमर उजाला और एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एसआरजीआई) की प्रस्तुति में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 1800 खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी पांच अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

बारह अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, एथलेटिक, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, टग ऑफ वॉर, बॉक्सिंग, कराटे, ताइक्वांडो, चेस, कैरम समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिला ओलंपिक संघ के सचिव कपिल गर्ग ने बताया कि खेलों में प्रतिभा दिखाने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए चयनित किया जाएगा। साथ ही एसआरजीआई की तरफ से भी प्रोत्साहित किया जाएगा। अंडर-18 तक के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पांच अगस्त तक संघ के पदाधिकारियों के पास आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अभी तक 65 स्कूलों ने प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस प्रतियोगिता के जरिए कई खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें