फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन कंपनी की ‘ओके रिपोर्ट’ के बाद झांसी बनेगा स्मार्ट सिटी

Fri, 31 Jul 2015 12:35 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी महानगर का देश में बनने वाली 100 स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद आगे की रूपरेखा भी तय हो गई है। जल्द ही कंसलटेंट एजेंसी द्वारा महानगर का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका अमेरिकन कंपनी द्वारा परीक्षण किया जाएगा। तदुपरांत, केंद्र सरकार बजट रिलीज करेगी।
विज्ञापन

केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा झांसी महानगर का स्मार्ट सिटी के लिए चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। अब मंत्रालय द्वारा कंसलटेंट एजेंसी तैनात की जाएगी। इस एजेंसी के प्रतिनिधि महानगर में उपलब्ध व आवश्यक संसाधनों का अध्ययन करेंगे। वह ढांचागत व्यवस्था देखेंगे तथा सुधार की गुंजाइश तलाशेंगे। इतना ही नहीं, विभागों की कार्यशैली को भी देखा जाएगा। एजेंसी समग्र रिपोर्ट तैयार कर शहरी विकास मंत्रालय को सौंपेगी। तत्पश्चात मंत्रालय यह रिपोर्ट अमेरिकन कंपनी ब्लूम बर्ग को देगा। यह कंपनी स्मार्ट सिटी के मापदंडों के अनुरूप रिपोर्ट का परीक्षण करेगी। कमी पाए जाने पर सुधार करेगी। कंपनी द्वारा स्मार्ट सिटी की फाइनल रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी जाएगी। तदुपरांत, इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार आवश्यक बजट रिलीज करेगी।

‘महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में आगे की रूपरेखा भी तय है। पहले केंद्र द्वारा नामित कंसलटेंट द्वारा झांसी का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका अमेरिकन कंपनी परीक्षण करेगी। तदुपरांत, सरकार इसके लिए बजट जारी करेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें