फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जिम्मेदारों ने बरती लापरवाही, खुले में रख दी एचआईवी व सिफलिस की जांच किट, सीएमओ ने दी हिदायत

Mon, 15 Jun 2026 02:37 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सीएमओ को औचक निरीक्षण के दौरान अम्बावाय में एचआईवी और सिफलिस की जांच किट खुले में रखी मिली जबकि उन्हें फ्रीज में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीएमओ, कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएमओ ने रविवार दोपहर अम्बावाय व भोजला पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया। अम्बावाय में एचआईवी व सिफलिस की जांच किट खुले में रखी मिली। जिस पर सीएमओ ने प्रभारी की जमकर क्लास लगाई। हिदायत दी भविष्य में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मेला में आने वाले प्रत्येक रोगी का फोन नंबर दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी और डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की हकीकत देखने अम्बावाय पीएचसी पहुंचे। उन्होंने मेला में आए रोगियों का रिकॉर्ड चेक किया, तो उसमें कुछ रोगियों के नाम के साथ फोन नंबर लिखे मिले। इस पर उन्होंने मेला में आने वाले प्रत्येक रोगी का नाम और फोन नंबर लिखने की हिदायत दी। इसके बाद जब दवाओं का रखरखाव देखा तो एचआईवी और सिफलिस की जांच किट खुले में रखी मिली जबकि उन्हें फ्रीज में रखा जाना चाहिए। खुले में जांच किट रखी देख उन्होंने अधीनस्थों की जमकर क्लास लगाते हुए भविष्य में ऐसा नहीं होने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें