फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीयू की साइट पर ही भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म, 10 नवंबर है अंतिम तारीख

Thu, 30 Oct 2025 08:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परीक्षा नियंत्रक ने नवप्रवेशितों को छोड़ सभी के परीक्षा फार्म पहले की तरह विवि की वेबसाइट पर भरवाने का फैसला लिया। नवप्रवेशित 31 अक्तूबर से सात नवंबर और अन्य विषम सेमेस्टर के विद्यार्थी 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समर्थ पोर्टल बुधवार को बुंदेलखंड विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम) के परीक्षा फार्म भरवाने में असमर्थ हो गया। इसके चलते परीक्षा नियंत्रक ने नवप्रवेशितों को छोड़ सभी के परीक्षा फार्म पहले की तरह विवि की वेबसाइट पर भरवाने का फैसला लिया। नवप्रवेशित 31 अक्तूबर से सात नवंबर और अन्य विषम सेमेस्टर के विद्यार्थी 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामी की वजह से यूजी-पीजी के दाखिले कुछ दिन पूर्व तक चले हैं। यही नहीं, करीब 2.50 लाख छात्र-छात्राओं का डाटा भी समर्थ पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है, जिसके चलते विद्यार्थी फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। समस्या का निदान करने के लिए बीयू प्रशासन ने इंजीनियरों की टीम को समर्थ के दिल्ली मुख्यालय भेजा, मगर समस्या जस की तस रही। बावजूद इसके बीयू प्रशासन दावा करता रहा कि समर्थ पोर्टल पर ही नवप्रवेशितों के साथ सभी विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। शासन के अधिकारी घंटों बैठक करते रहे, मगर परिणाम कुछ नहीं निकला। ऐसे में बीयू प्रशासन ने यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की, मगर पोर्टल नहीं खुलने से फार्म नहीं भरे जा सके।

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म समर्थ पोर्टल की वेबसाइट https://bujhansi.samarth.edu.in पर सात नवंबर तक भरे जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर के बैक पेपर के छात्र, प्रथम सेमेस्टर के भूतपूर्व छात्र, तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट https:// exam.bujhansi.ac.in के माध्यम से विगत वर्षों की तरह 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक भरे जाएंगे। रिक्त वर्ष के विद्यार्थियों को सबसे पहले विवि की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट फार्म भरना होगा। इसके बाद वह 10 नवंबर तक फार्म भर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें