फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पूर्व न्यायिक अधिकारी बताकर की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 19 May 2026 09:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पूर्व न्यायिक अधिकारी बताकर सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर नवाबाद पुलिस ने प्रेमगंज निवासी अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व न्यायिक अधिकारी बताकर सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर नवाबाद पुलिस ने प्रेमगंज निवासी अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित चैंबर संचालित करने वाले चंद्रभान आदिम ने पुलिस को बताया कि आरोपी खुद को अधिवक्ता बताता है जबकि उसके वह न तो अधिवक्ता है और न ही कभी न्यायिक अधिकारी रहा है।
विज्ञापन


आरोपी वकीलों की वेशभूषा में काला कोट पहनकर लोगों के बीच आता-जाता है। आरोपी ने फेसबुक आईडी के जरिए डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कई आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट साझा कीं। पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अदालत के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें