फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दो पत्नी के छोड़कर जाने के बाद शराब में डूबे पति की मौत, घर से करीब चार किलोमीटर दूर मिला शव

Tue, 19 May 2026 09:51 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दस साल पहले युवक की शादी हुई थी। लेकिन विवाद के चलते शादी के तीन साल बाद पत्नी छोड़कर चली गई। दो साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली। लेकिन वह भी छोड़कर चली गई। जिसके बाद वह शराब का आदी हो गया। 
 
विज्ञापन
शराब पीने की वजह से मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो पत्नियों के छोड़कर जाने के बाद से शराब में डूबे पति की मौत हो गई। सोमवार को उसका शव घर से करीब चार दूर करगुवां इलाके में मिला। अत्याधिक शराब पीने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


थाना बरुआसागर के चिपलौटा गांव निवासी मनोज रायकवार (30) पिता ठाकुरदास के साथ गुमनावारा में किराए का कमरा लेकर रहता था। परिजनों ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी 10 साल पहले रानी से हुई। कुछ महीने बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। शादी के तीन साल बाद रानी उसे छोड़कर चली गई। दो साल पहले मनोज ने दूसरी जगह शादी कर ली। मगर बहू का किसी से अफेयर था। शादी के कुछ दिन बाद ही वह घर छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी के भी चले जाने के बाद से मनोज ज्यादा शराब पीने लगा। रविवार सुबह पैसा लेकर वह निकला था। सोमवार को उसका शव करगुआ में शराब के ठेके के पास मिला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक अत्याधिक शराब पीने की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें