फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांसपेशियों के इलाज को नहीं जाना पड़ेगा बाहर: मेडिकल कॉलेज में बोटॉक्स क्लीनिक शुरू, बना प्रदेश का तीसरा

Thu, 18 Sep 2025 01:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश में बोटॉक्स क्लीनिक केजीएमयू लखनऊ एवं संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में ही चलती है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रदेश का तीसरा मेडिकल कॉलेज बन गया है।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। मांसपेशियों में तेज जकड़न, ऐठन, खिंचाव, तेज सिर दर्द, मांसपेशियों के दर्द के गंभीर रोगियों को अब उपचार के लिए लखनऊ या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभाग में बोटॉक्स क्लीनिक शुरू हो गई। पहले दिन सघन देखरेख में आठ रोगियों का दवा लगाई गई।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कनकने ने बताया मांसपेशियों की गंभीर समस्या के अलावा पसीने ज्यादा आने, अचानक पेशाब के छूट जाने, मांसपेशियों का संकुचन नहीं होने आदि बीमारियों में बोटोक्स दवा दी जाती है। इस दवा का इस्तेमाल चेहरे की झुर्रियां मिटाना, चेहरे व शरीर को सुंदर एवं सुडौल बनाने के लिए भी किया जाता है मगर मेडिकल कॉलेज में सिर्फ रोगियों का ही उपचार होगा। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश में बोटॉक्स क्लीनिक केजीएमयू लखनऊ एवं संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में ही चलती है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रदेश का तीसरा मेडिकल कॉलेज बन गया है। क्लीनिक के शुभारंभ के समय प्रधानाचार्य डाॅ. मयंक सिंह, डाॅ. अर्पित अग्रवाल, डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें