शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया।
खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के लिए बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर निगमकर्मियों ने खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करके जलाया। इन लाइटों के जलने से राहगीरों को भी काफी सहूलियत हुई।
विज्ञापन
शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। पड़ताल के दौरान गणेश चौराहा से अटल चौक तक 30, सिद्धेश्वर से पठौरिया के बीच 20 समेत सुभाषगंज में 14 लाइटें खराब मिली थीं। इन सभी इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ था। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। मार्ग प्रकाश विभाग की टीम बुधवार को सड़कों पर उतरी। टीम ने सुभाषगंज, गणेश चौराहा, पठौरिया समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर खराब लाइटों को ठीक कराया। यहां लाइट दुरुस्त हो जाने से आसपास के लोग खुश नजर आए।