फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में निशांत का चयन, जालंधर में 23 से 29 जून तक होगी

Tue, 23 Jun 2026 07:21 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सहारनपुर में खेली गई राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निशांत ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
कोच सुनील के साथ निशांत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग छात्रावास के मुक्केबाज निशांत का राष्ट्रीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 जून से 29 जून 2026 तक जालंधर में आयोजित होगी।
विज्ञापन


निशांत बॉक्सिंग कोच सुनील कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हाल में ही सहारनपुर में खेली गई राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निशांत ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

चयन होने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल, डॉ. रोहित पांडेय, अब्दुल हमीद, संजीव सरावगी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, निसार खान, अब्दुल हफीज, जितेंद्र अहिरवार, जिम ट्रेनर विकास वेंडिया, बॉक्सिंग कोच राघवेंद्र सिंह नामदेव, श्रद्धा अहिरवार आदि ने निशांत को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें