फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रही झांसी की रात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार को भी बांदा के बाद झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा। वहीं, इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से झांसी की रात लगातार दूसरे दिन भी सर्वाधिक गर्म रही। मौसम विभाग ने 23 मई से मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं।



झांसी में सुबह से ही लोगों को चटक धूप खिली होने की वजह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। घर या कार्यालय से बाहर आते ही लोग पसीना से तरबतर हो गए। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, इस सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से यूपी में सबसे गर्म रात झांसी की रही। मंगलवार को भी प्रदेश के सर्वाधिक तपने वाले चार शहरों में सभी बुंदेलखंड के ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा का अधिकतम पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 45.4 डिग्री, उरई का 45.4 डिग्री और हमीरपुर का 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि 23 से 25 मई तक आंधी, तूफान आदि के साथ तेज सतही हवा चलने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें