फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद जहर निगलकर दी जान, परिवार का इकलौता कमाने वाला था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सात बेटियों के पिता ने पत्नी से विवाद के बाद सोमवार रात जहर निगल लिया। अचेत हाल में वह बिस्तर पर पड़ा था। देर रात परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।शिवपुरी के करेरा निवासी विजय राम केवट (42) गांव में रहकर खेती-किसानी करता था। परिवार में पत्नी सीता और सात बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम विजय का किसी बात पर पत्नी सीता से विवाद हो गया। नाराज होकर कुछ देर के लिए वह घर से बाहर निकल गया। एक घंटे बाद लौटकर कमरे में चला गया। बेटियां घर से बाहर थीं। इसी दौरान उसने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची, तब विजय अचेत हाल में पड़ा था। यह देखकर उसकी पत्नी घबरा उठी। परिजनों की मदद से विजय को तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि विजय ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें