फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हटाए गए एनएचएआई परियोजना निदेशक, हाईवे पर पांच दिन से लगे जाम के मामले में कार्रवाई होने की आशंका

Sun, 05 Oct 2025 10:34 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पिछले दिनों तो यहां पांच दिनों तक लगे भीषण जाम की वजह से राहगीर परेशान हो उठे थे। इसकी शिकायत मुख्यालय भी भेजी गई थी। अभी एनएचएआई के परियोजना निदेशक के स्थान पर नई तैनाती नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले झांसी-शिवपुरी हाईवे पर लगे जाम की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के झांसी परियोजना निदेशक तनवीर सहरावत को हटा दिया गया है। उन्हें मूल विभाग हरियाणा लोक निर्माण में भेजा गया है। उन्हें किन कारणों के चलते हटाया गया, अभी यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पिछले दिनों पांच दिन तक ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग में लगे लंबे जाम के चलते कार्रवाई होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग पर टनल (सुरंग) व फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण से वाहनों को निकलने में तमाम बाधाएं बनी हुई हैं। साथ ही हादसे का भी डर सता रहा है। ठेकेदार की ओर से वाहनों को निकलने के लिए जो रास्ता दिया गया है, वह संकरा होने के साथ खतरनाक भी साबित हो रहा है। पिछले दिनों तो यहां पांच दिनों तक लगे भीषण जाम की वजह से राहगीर परेशान हो उठे थे। इसकी शिकायत मुख्यालय भी भेजी गई थी। अभी एनएचएआई के परियोजना निदेशक के स्थान पर नई तैनाती नहीं दी गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें