प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक परिवार के लोग अभी तक आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
झांसी में सीपरी बाजार के अंबाबाय इलाके में एक विवाहित ने मंगलवार तड़के घर के पीछे बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक अंबाबाय निवासी बालकृष्ण राजपूत की पुत्री श्वेता राजपूत (20) का विवाह 24 जून 2021 को ललितपुर के पाली गांव निवासी शैलेंद्र राजपूत से हुआ था। श्वेता करीब दस दिन पहले मायके आ गई थी।
पिता बालकृष्ण के मुताबिक सोमवार रात सबके साथ खाना खाने के बाद श्वेता अपने कमरे में सोने चली गई थी। तड़के उसके कमरे का दरवाजा खुला था लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। उसने अपनी पायल व अन्य जेवर उतारकर बिस्तर पर ही रख दिए थे। वहीं, श्वेता के कुएं में कूदने की बात सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई थी।