फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भतीजी की शादी के चंद घंटे बाद नवविवाहिता ने जहर निगलकर दी जान, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 22 Jun 2026 08:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजन युवती की सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। परिजनों का कहना है कि उसने ससुराल में विवाद की बात भी नहीं बताई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतीजी की शादी के चंद घंटे बाद ही नवविवाहिता ने भी मायके में जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल आए। यहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


निवाड़ी मप्र के टेहरका निवासी मायाराम ने अपनी छोटी बेटी शशि (20) की शादी 5 मई को टीकमगढ़ निवासी कमलेश प्रजापति से की थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शशि की भतीजी नैंसी की शादी 19 जून को होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए शशि कुछ दिनों पहले ही अपने मायके आई थी। शादी के बाद नैंसी की शनिवार को विदाई हो गई। विदाई के बाद परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त हो गए। उसी बीच शशि ने अपने कमरे में जाकर जहर निगल लिया। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर जब पिता तलाशते हुए उसे पहुंचे, तब वह बिस्तर पर अचेत हाल में पड़ी थी। परिजन उसकी हालत देखकर घबरा उठे। उसे तुरंत लेकर वह लोग मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। नाजुक हाल में उसे भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर तड़के उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। परिजनों का कहना है कि शशि ने ससुराल में विवाद की बात भी नहीं बताई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक जहर निगलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट निवाड़ी पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई वहां से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें