फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुरानी रंजिश में भतीजे की तलवार मारकर हत्या, चाचा की हालत नाजुक, घटना से इलाके में सनसनी

Sat, 06 Jun 2026 05:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शिवानी होटल के पास पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल भतीजे की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई जबकि चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शिवानी होटल के पास पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल भतीजे की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई जबकि चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, सीपरी बाजार पुलिस ने होटल मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर शुक्रवार देर रात अपने चाचा मुरारी के साथ क्षेत्र में लगी विद्युत डीपी की जांच करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद होटल मालिक आनंद यादव और उसके साथियों से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तलवार और फरसे से हमला कर दिया। हमले में गौरीशंकर और मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया।

संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
घायल मुरारी का उपचार चल रहा है। गौरी शंकर के परिजनों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले होटल कर्मचारियों द्वारा मंदिर के पास शराब पीने और गंदगी फैलाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद यादव, चिराग, रिंकू, सौरभ और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देतीं एसपी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें