फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बोले नंदी: पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को कंकरीला समझकर छोड़ा, अब यहां बन रहा बीडा और डिफेंस कॉरिडोर

Sun, 24 May 2026 04:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में एक प्लांट का जल्द लोकार्पण होगा। इसके लिए रक्षा मंत्री से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बुंदेलखंड को पिछली सरकारों ने कंकरीला, पथरीला और कांटों से भरा समझकर छोड़ दिया था। अब यहां पर 57000 एकड़ में बीडा के रूप में एक बड़ा औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। यहीं पर डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। यह निश्चित रूप से झांसी और बुंदेलखंड के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर रविवार को समीक्षा बैठक के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीडा के लिए बड़ी संख्या में जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्य में तेजी लाएं। जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव को शामिल करें। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में एक प्लांट का जल्द लोकार्पण होगा। इसके लिए रक्षा मंत्री से समय मांगा गया है।
विज्ञापन


झांसी में मंत्री नंदी मीडिया से बात करते हुए...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें