झांसी। झांसी स्टेशन का नाम बदले जाने से खफा राजनीतिक संगठनों ने डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में लक्ष्मीबाई स्टेशन के साथ झांसी का नाम जोड़ने की मांग की है।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया है कि स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई किया गया है। नाम के आगे अथवा पीछे झांसी का नाम जोड़ा जाए। इस मौके पर संतोष राज वर्मा, संजीव कुमार, अजय अहिरवार, अनिल सोनी, संतोष वर्मा, जमाल कुरैशी, विनोद साहू, गनेशी लाल आदि मौजूद रहे। वहीं तहसील अधिवक्ता समिति एवं तहसील डीड राइटर संघ ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई बदलने से झांसी अधूरा महसूस हो रहा है। झांसी वासियों को झांसी के नाम से जाना जाता है। स्टेशन के नाम के साथ ही झांसी का नाम जोड़ने की मांग की गई है। इस मौके पर राजेश कुमार, पुरुषोत्तम, प्रताप, दीपक साहू, भरत प्रजापति, मनीष सोनी, दीपक सेन, राजकिशोर, राजू पाठक आदि मौजूद रहे।