फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नगर पालिका वार्ड 21 का हाल...मुख्य मार्ग पर भर रहा नाले का गंदा पानी, सफाई का भी इंतजाम नहीं

Thu, 27 Nov 2025 11:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वार्ड संख्या 21 के अंतर्गत आने वाली पाल कॉलोनी समेत आसपास के लोग साफ-सफाई न होने, क्षतिग्रस्त गलियां समेत अन्य कई समस्याओं से परेशान हैं।
विज्ञापन
जल निकासी न होने से वार्ड 21 में जल भराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के वार्ड संख्या 21 (सिमरधा) के अंतर्गत आने वाली पाल कॉलोनी समेत आसपास के लोग साफ-सफाई न होने, क्षतिग्रस्त गलियां समेत अन्य कई समस्याओं से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि महानगर का बाहरी वार्ड होने की वजह से निगम प्रशासन इन मोहल्लों की देखरेख को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाता।
विज्ञापन


पाल कॉलोनी में रामनाथ अहिरवार के मकान से राजकुमार गौतम के मकान तक क्षतिग्रस्त सड़क का करीब 5.41 लाख रुपये की लागत से पिछले साल निर्माण कराया गया लेकिन, नाली निर्माण न होने से मोहल्ले में जल निकासी नहीं हो पाती। पूरे मोहल्ले का गंदा पानी गली में दौ सौ मीटर तक भरा हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशान इस रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। कई बार पानी से भरी गली में बच्चे गिर चुके हैं। नगर निगम अफसरों से शिकायत की जा चुकी लेकिन, पिछले करीब एक माह से यह समस्या बनी हुई है।


नियमित नहीं आता कूड़ा उठाने वाला
पाल कॉलोनी, सिमरधा, पार्षद आवास समेत कई मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कराया जा रहा है लेकिन, कर्मचारी नियमित नहीं आते। इस वजह से कॉलोनी के कुछ लोग बाहर ही कूड़ा फेंक आते हैं। आसपास गंदगी रहती है।
विज्ञापन



देखरेख न होने से पार्क में गंदगी
सिमरधा वार्ड में नगर निगम ने एक छोटा पार्क भी विकसित किया है लेकिन, इसकी देखरेख न होने से पार्क बदहाल होता जा रहा है। पार्क में लगे पेड़-पौधे भी नियमित देखभाल न होने से खराब हो गए। पार्क के अंदर गंदगी रहती है। यहां सफाई कर्मचारी भी नहीं आता। असामाजिक तत्व भी बैठे रहते हैं।

इनका यह है कहना
पार्षद कैलाश अहिरवार का कहना है कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या कॉलोनी में जलभराव की है। वह कई दिनों से नगर निगम अफसरों को इस समस्या के बारे में बता रहे हैं। पिछले ढाई साल के दौरान उन्होंने वार्ड में कई अच्छे काम कराए। वार्ड के अंदर पानी की लाइन बिछाई गई। कई गलियों में इंटरलॉकिंग लगवाई। पार्क भी तैयार कराया गया।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने से तीन सौ घरों के लोग परेशान हैं। पैदल आने-जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अजय अहिरवार
बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। कुछ दिन पहले भी ई-रिक्शा इसमें गिर गया था। इससे बच्चों को चोट आई थी। संध्या
नियमित पानी नहीं आता। इससे रोजमर्रा के काम में दिक्कत आती है। पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। जितेंद्र कुमार
जल निकासी की व्यवस्था न होने से सबसे अधिक परेशानी होती है। पानी निकासी का इंतजाम कराया जाए। रश्मि

नगर पालिका वार्ड 21 का हाल...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें