फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पेड़ों की छंटाई के दौरान निगम कर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला, सीपरी बाजार पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Thu, 16 Jul 2026 11:26 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

थाना सीपरी बाजार इलाके में पेड़ों की छंटाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उनको खदेड़ दिया।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार स्थित कच्चे पुल के पास पेड़ों की छंटाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उनको खदेड़ दिया। आरोपी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन


नगर निगम टीम के साथ मंगलवार को कच्चे पुल के पास आउटसोर्स कर्मचारी गजेंद्र पाल, सुखलाल एवं जय प्रकाश विश्वकर्मा वृक्षों की छंटाई और कटान का काम कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पेड़ की डाल एक स्कूटी सवार युवक के हाथ में छू गई। इससे वह युवक बिफर उठा। कुल्हाड़ी से उसने गजेंद्र पर हमला कर दिया। इससे गजेंद्र घायल हो गया। कुछ देर युवक एक महिला के साथ वापस आया। इसके बाद दोनों ने मिलकर गजेंद्र की पिटाई की। नगर आयुक्त के निर्देश पर दोनों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक आरोपी तलाशे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें