मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की रिपोर्ट के लिए रोगियों को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। यह हालात तब है जब रेडियोलॉजी विभाग में पांच डॉक्टर तैनात हैं।
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की रिपोर्ट के लिए रोगियों को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। यह हालात तब है जब रेडियोलॉजी विभाग में पांच डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन
इमरजेंसी और ओपीडी में एक्सीडेंट, ब्रेन स्ट्रोक, सर्वाइकल, न्यूरो मेडिसिन व न्यूरो सर्जरी आदि के गंभीर रोगी आते हैं। किसी रोगी की डॉक्टर सीटी (कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी) स्कैन कराते हैं तो किसी की एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग)। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा है, जबकि एमआरआई जांच सरकारी दरों पर निजी संस्थान में कराई जाती है। इन दोनों जांचों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिस्ट देते हैं।
हैरानी की बात यह है कि किसी को तीन तो किसी को चार-पांच दिन इंतजार के बाद जांच रिपोर्ट मिलती है। जबकि, रेडियोलॉजी विभाग में डाॅ. रचना चौरसिया, डॉ. शैली पंवार, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. पीयूष पांडेय और डॉ. शिवम पांडेय तैनात हैं। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि रोगियों को जल्द जांच रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था की जा रही है।