फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मां का प्रेमी गिरफ्तार, नशीली गोलियां खिलाकर मासूम से की थी वारदात

Tue, 28 Oct 2025 09:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में उसकी मां के प्रेमी आकाश परिहार को नवाबाद पुलिस ने सोमवार को मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में उसकी मां के प्रेमी आकाश परिहार को नवाबाद पुलिस ने सोमवार को मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए उसे थाने लेकर आई। वह घटना में शामिल होने से इनकार कर रहा है। पुलिस अब मंगलवार को उसका मेडिकल कराएगी।
विज्ञापन


चिरगांव निवासी युवक थाना नवाबाद के कोछाभांवर इलाके में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि अनबन होने से पत्नी नाराज होकर गुरुग्राम जाकर रहने लगी थी। अपने साथ आठ साल की बेटी को भी लेकर गई थी। वहां पत्नी की दोस्ती आकाश परिहार नामक युवक से हो गई। आकाश मूल रूप से झांसी का रहने वाला था, लेकिन कुछ साल से गुरुग्राम में रहता था। 21 अक्तूबर को पत्नी के बुलाने पर वह गुरुग्राम गया था। इलाज के लिए पत्नी एवं मासूम बेटी को लेकर झांसी आया। यहां बेटी ने बताया कि आकाश अंकल उसे काले रंग की गोलियां खिलाता था। उसके बाद उसके साथ गंदा काम करता था। पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

सोमवार को आरोपी को मंडी रोड के पास होने की सूचना पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें