फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सात साल के बेटे के सामने मां ने फंदा लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 30 Sep 2025 06:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पूजा घर में खाना बना रही थी। घर में सिर्फ अंश मौजूद था। कुछ देर बाद अंश रोता हुआ बाबा कन्हैयालाल के पास पहुंचा। रोते हुए बोला कि मां को कुछ बोल नहीं रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, फांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह उल्दन के खजराहा गांव में विवाहिता ने अपने सात साल के बेटे के सामने फंदा लगाकर जान दे दी। मां को फंदे पर लटका देख बेटा रोते हुए बाबा के पास पहुंचा। परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उल्दन के खजराहा गांव निवासी पूजा (30) पत्नी अरविंद आर्य ने करीब 10 साल पहले शादी की थी। दपंती को सात साल का बेटा अंश एवं तीन साल की बेटी डोली है। पति अरविंद खेती-किसानी करता है। उसकी सास मीना सरकारी स्कूल में रसोइया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह अरविंद काम पर चला गया। ससुर कन्हैयालाल पोती को लेकर दुर्गा पांडाल चले गए। सुबह करीब 9 बजे सास मीना स्कूल में खाना बनाने चली गई। उस समय पूजा घर में खाना बना रही थी। घर में सिर्फ अंश मौजूद था। कुछ देर बाद अंश रोता हुआ बाबा कन्हैयालाल के पास पहुंचा। रोते हुए बोला कि मां को कुछ बोल नहीं रही है। यह सुनकर कन्हैया लाल अंदर गए तो देखा कि पूजा फंदे से लटकी थी। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। ससुरालजनों का कहना है कि पूजा का किसी से विवाद नहीं था।
विज्ञापन


निरीक्षक दिनेश कुरील के मुताबिक, परिवार के लोग सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें