फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ एल्डर्स कमेटी: पीएन द्विवेदी ही रहेंगे अध्यक्ष, जिला जज के पत्र रिसीव करने के बाद साफ हुआ मामला

Tue, 30 Sep 2025 06:36 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

इस विवाद के सामने आने के बाद अध्यक्ष पीएन द्विवेदी को एक सुरक्षाकर्मी दिया गया है। चुनाव संपन्न होने तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा।
विज्ञापन
जिला न्यायालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। पीएन द्विवेदी ही एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव की ओर से सोमवार को पत्र जारी किया गया। चुनाव संपन्न कराने के लिए यह पत्र पीएन द्विवेदी को ही संबोधित था। इसकी एक कॉपी जिला जज ने भी रिसीव की है।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का पीएन द्विवेदी को संबोधित पत्र मिला। इसमें लिखा है कि ''अध्यक्ष बार काउंसिल यूपी जिला बार एसोसिएशन झांसी को शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष जानकीशरण पांडेय की अध्यक्षता में दो सदस्यीय विशेष समिति गठित की गई थी। इसके बाद कई नाम जोड़े गए और हटाए गए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश नारायण द्विवेदी को निर्देशित किया जाता है कि चुनाव प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कर चुनाव परिणाम घोषित करें।'' इस पत्र में जिला न्यायाधीश, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के संचालन में एल्डर्स कमेटी को आवश्यक सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया गया है।

अध्यक्ष को प्रदान की गई सुरक्षा

इस विवाद के सामने आने के बाद मामला गर्माने और असुरक्षा को लेकर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने सुरक्षा की मांग की। इस पर अध्यक्ष पीएन द्विवेदी को एक सुरक्षाकर्मी दिया गया है। चुनाव संपन्न न होने तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा।
विज्ञापन



पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव ने पत्र जारी कर मदनमोहन को बताया चेयरमैन

यह घटनाक्रम शांत होता कि सोमवार शाम को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला और पूर्व सचिव केपी श्रीवास्तव ने अपने लेटर पैड पर एक पत्र जारी किया। उसमें पीएन द्विवेदी को निष्पक्ष चुनाव कार्य करा पाने में असमर्थ होने के साथ ही परिवारजन पर प्रत्याशी विशेष का समर्थन करने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्हें पद से हटाने और उनके स्थान पर मदनमोहन श्रीवास्तव को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें