फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर खाते से निकाली रकम, सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 31 Aug 2026 11:09 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक का आरोप है कि फोन लेने के बाद परिचित ने फोन में संदिग्ध एप इंस्टॉल कर दिया। इसके बाद गुपचुप तरीके से खाते से 59,811 रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने परिचित को मोबाइल फोन देना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक का आरोप है कि फोन लेने के बाद परिचित ने फोन में संदिग्ध एप इंस्टॉल कर दिया। इसके बाद गुपचुप तरीके से खाते से 59,811 रुपये निकाल लिए। उसने सीपरी बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाहर सैंयर गेट निवासी मयंक कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को शाम करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाला सुनील उसके पास आया। उसने एक जरूरी कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा। करीब 6:25 बजे मोबाइल वापस कर दिया। उस समय मोबाइल चालू नहीं हो रहा था। वह अपडेटिंग मोड पर चला गया। करीब 20 मिनट बाद मोबाइल खुलने पर मोबाइल के सभी एप गायब थे। सुनील से पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर मोबाइल के अनजान सॉफ्टवेयर इंस्टॉल मिला। उसके बाद उसके खाते से 59,811 रुपये निकाल लिए गए। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक सुनील एवं खाता धारक राजेंद्र बजाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें