फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मिशन शक्ति...जनपद में बालिकाओं ने संभाले थाने, गाड़ी में बैठकर निरीक्षण पर निकली, निर्देश भी दिये

Sat, 27 Sep 2025 02:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जनपद में बालिकाओं ने मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए थाना संभाला। जिम्मेदारी मिलते ही पुलिस टीम से काम करने के तौर तरीके समझे और चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण की योजना को खूब सराहा।
विज्ञापन
थाना गुरसराय में थानेदार की कुर्सी पर बैठी छात्रा समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुये छात्राओं को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया। थाने का चार्ज संभालने के बाद छात्राओं ने पुलिस के काम को बारीकी से परखा और पुलिस के द्वारा चलायी गई इस पहल की खूब सराहना की।
विज्ञापन

 

थाना कटेरा का प्रभार संभाले छात्रा सिद्वी - फोटो : अमर उजाला
थाना कटेरा में कुमारी सिद्धि नामदेव पुत्री अखिलेश नामदेव का थाने का प्रभार सौंपा गया। सुद्धि राजकीय इंटर कॉलेज, थाना कटेरा की 11वीं कक्षा की होनहान विद्यार्थी हैं।


 

थाना बरुआसागर में कुमारी भक्ति - फोटो : अमर उजाला
थाना बरुआसागर में कुमारी भक्ति तिवारी पुत्री अशोक तिवारी को थाना प्रभारी बनाया गया। कुमारी भक्ती तिवारी, पं रामसहाय कॉलेज, बरुआसागर की 11वीं कक्षा की होनहार छात्रा है। जब भक्ती ने बताया कि आज उसका जन्मदिन है तो फिर पुलिस टीम ने केक काटकर जन्म दिन मनाया। वह पिछले शैक्षणिक सत्र में अपने विद्यालय में 10वीं कक्षा की टॉपर रहीं है। 



 

थाना गुरसराय में छात्रा समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
थाना गुरसराय में खेर इंटर कॉलेज की 10वीं कक्षा की छात्रा कुमारी समीक्षा अग्रवाल पुत्री विजेन्द्र अग्रवाल थाना प्रभारी बनाया गया। 
 

थाना लहचूरा में छात्रा जूली - फोटो : अमर उजाला
थाना लहचूरा में कुमारी जूली श्रीवास को सांकेतिक रुप से थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया। जूली ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का सशक्त माध्यम है।

 

थाना बड़ागांव में छात्रा अपर्णा - फोटो : अमर उजाला
थाना बड़ागांव में बड़ागांव इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी अपर्णा प्रजापति पुत्री संतोष प्रजापति एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने फरियादियों की समस्या सुन निस्तारण का भराेसा दिलाया।


 
विज्ञापन

थाना चिरगांव - फोटो : अमर उजाला
थाना चिरगांव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 12वीं की छात्रा कल्पना प्रजापति को थाना प्रभारी बनाया गया।

थानों पर एक दिन की थाना प्रभारी बनाई गई छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों ने पुलिस प्रशासन की ओर से चलायी जा रही तमाम योजनाओं से अवगत कराते हुए हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 के बारे में जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें