फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा संग छेड़खानी

Mon, 23 May 2022 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सिपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में स्कूल जा रही एक छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गीता का कहना है कि आरोपी कई माह से स्कूल आते-जाते छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे थे।  छात्रा ने सीपरी बाजार थाना में रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मसीहागंज के नंदनपुरा की रहने वाली 16 साल की किशोरी 11वीं की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि  20 मई को वह घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में महीसागंज निवासी राज पुत्र दीपू और काकू पुत्र सुनील ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।  

छात्रा ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों आरोपी आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे है। इससे उसका स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। सिपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें