फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- बुढ़ा जाएंगे फिर भी सत्ता में नहीं आ पाएंगे

Sat, 01 Aug 2026 02:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव बुढ़ा जाएंगे फिर भी सत्ता में आने का नंबर नहीं आएगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनता में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही विपक्षी दलाें की चिंता का कारण है। विपक्ष तो यहां तक आतुर है कि देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां पैदा करके, लोगों को हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित करके किसी तरह सत्ता में आ जाएं। सारी मर्यादाएं तोड़कर विपक्ष ऐसे काम कर रहा है, जो न लोकतंत्र, न संवैधानिक व्यवस्था के लिए अच्छे हैं। इससे इन्हें बाज आना चाहिए। शनिवार को सर्किट हाउस में वह मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में यूपी में गुंडई, अराजकता, जमीनों पर कब्जे, वसूली और आए दिन किसी ने किसी जिले में दंगे होते थे। इनके कुकृत्यों के कारण प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर भाजपा को सरकार बनवाई। बिहार की जनता ने 20 साल पहले लालू यादव के जंगलराज को देखते हुए अब तक उनके बेटे को भी जनादेश नहीं दिया है। यूपी की जनता की याददाश्त भी कमजोर नहीं है। अखिलेश यादव के शासनकाल के दौरान के जंगलराज को अभी 10 साल ही बीते हैं। पच्चीसों साल सपा के अच्छे दिन आने वाला नहीं हैं। सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए बोले कि अखिलेश यादव बुढ़ा जाएंगे फिर भी सत्ता में आने का नंबर नहीं आएगा।

सदन की एक मर्यादा, चौराहे की पंचायत नहीं बनाना चाहिए
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सदन को चौराहे की पंचायत नहीं बनाना चाहिए, उसकी एक मर्यादा है। विपक्ष ने संसद की गरिमा गिराने का काम किया है। सनातन के साथ ही संत वेश में अपमानित करने का काम किया गया है, ये निंदनीय है। स्पीकर को नियम बनाकर ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध लगाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी में जयवीर सिंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें